सवर्ण समाज आरक्षण का विरोधी नहीं
पटना|राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भूनाथ सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आरक्षण के मुद्दे पर गलतबयानी कर रहे हैं। सवर्ण समाज कभी आरक्षण के खिलाफ नहीं रहा, बल्कि उनके जैसे संपन्न लोगों के आरक्षण को मुक्त कर सभी गरीबों को आरक्षण देने की मांग की जा रही है, जो सर्वथा उचित है। केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देकर एक वर्ग विशेष को धमकी दे रहे हैं। सवर्ण समाज के रहमोकरम पर ही वह आज सांसद व केंद्रीय मंत्री हैं। उनके रहमोकरम पर सवर्ण समाज नहीं है। उन्हें अपनी भाषा पर संयम बरतना चाहिए।