राज्यपाल व सीएम को लगाया फ्लैग
पटना|अग्निशमन सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया। आग से सुरक्षा और जागरुकता के लिए हर साल 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाता है। अग्निशमन सेवा एवं गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक सह महासमादेष्टा रवींद्र कुमार ने राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक और एक अणे मार्ग में सीएम नीतीाश कुमार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का फ्लैग लगाया। राज्यपाल ने अग्निशमन सप्ताह पर अग्निशमन सेवाकर्मियों के साहस और सेवाभाव की प्रशंसा की। मौके पर अग्निशमन उप महानिरीक्षक सह उप महासमादेष्टा र| मणि संजीव भी मौजूद थे।