पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पांच दिनों से चल रहा दीघा के किसानों का आमरण अनशन टूटा

पांच दिनों से चल रहा दीघा के किसानों का आमरण अनशन टूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|दीघा के 1024.52 एकड़ जमीन को अधिग्रहणमुक्त कराने, किसानों को दर्ज मुकदमा वापस लेने, पुलिस फायरिंग की न्यायिक जांच कराने समेत 8 मांगों को लेकर पिछले 5 दिनों से जारी किसानों का अनशन शुक्रवार को टूट गया। सांसद सीपी ठाकुर ने अनशन तुड़वाया। अखिल भारतीय बाढ़ सुखाड़ एवं कटाव पीड़ित संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभजन सिंह यादव ने कहा कि सरकार किसानों की जायज मांगें नहीं सुन रही है। किसान अपनी मांगों को लेकर 194 दिनों से सत्याग्रह, धरना प्रदर्शन, अनशन और आमरण अनशन तक कर चुके हैं। मौके पर किसान व अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...