पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|दीघा थाना इलाके के गेट नंबर 95 के पास के रहने वाले 42 वर्षीय ज्ञानी साव की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्ञानी शुक्रवार की रात अपने घर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि उनके पड़ोसी राजू अपने घर के पास गिट्टी बालू गिरा रहा है। इसी क्रम में दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया। ज्ञानी साव जैसे ही घर पहुंचे उनकी तबियत बिगड़ गई। घर वाले रात में ही उसके पीएमसीएच ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। दीघा थानेदार ने बताया कि ज्ञानी साव के घर वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

खबरें और भी हैं...