पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नालंदा में गल्ला व्यवसायी से दिनदहाड़े 5.20 लाख रु. लूटे, बैंक से पैसा निकाल कर जा रहा था दुकान

नालंदा में गल्ला व्यवसायी से दिनदहाड़े 5.20 लाख रु. लूटे, बैंक से पैसा निकाल कर जा रहा था दुकान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक से पैसा निकालकर दुकान जा रहे गल्ला व्यवसायी से शुक्रवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने पांच लाख 20 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित व्यवसायी ने हिलसा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना करीब 11.20 बजे दिन की है।

वारदात के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। उसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। शहर के पाठक टोली मुहल्ला निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र लक्ष्मण साव व शत्रुघ्न कुमार ने बजरंग बाग में रामबाबू हाई स्कूल के चौक पर अनाज की गद्दी खोली है। शुक्रवार को लक्ष्मण ने भाई शत्रुघ्न को चेक देकर बैंक से पैसा निकासी करने को कहा। शत्रुघ्न चेक लेकर शहर के काली स्थान के पास स्थित केनरा बैंक पहुंचा और कुल 5.20 लाख रुपए निकालकर झोले में रखकर पैदल ही दुकान जाने लगा।

जैसे ही बैंक परिसर से मुख्य सड़क पर पहुंचा कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और रुपया भरा झोला झपट कर पटना की ओर भाग निकले। व्यापारी द्वारा शोर मचाने के बाद कुछ लोगों ने बाइक और फिर पुलिस ने भी अपराधियों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले।

सीवान : अपराधियों ने व्यवसायी से लाखों रुपए के आभूषण लूटे

नौतन | नौतन थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की शाम को फिर एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 4 लाख के आभूषण लूट लिए। नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी संजय शर्मा ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है कि वह आभूषण की दुकान से आभूषण लेकर आ रहा था। तभी अंगौता और हथौजी के बीच एक बाइक पर सवार दो लोगों ने पिस्तौल दिखा चार लाख मूल्य की संपत्ति लूट ली।

खबरें और भी हैं...