दीपंकर बोले- फिलहाल राजद से गठबंधन नहीं
पटना | भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा नीतियों के आधार पर भाजपा और एनडीए के खिलाफ विपक्ष की एकता जरूरी है, लेकिन फिलहाल राजद से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल से 1 मई तक पूरे देश में भाजपा भगाओ देश बचाओ आंदोलन शुरू होगा। 1 मई को गांधी मैदान में सभा होगी। 15 अप्रैल के प्रतिवाद मार्च में पार्टी शामिल होगी।