संजय ने तेजस्वी से पूछा- डर गए हैं क्या, क्यों बेचैनी हो रही है?
पटना | प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछा- डर गए हैं क्या? क्यों दिल धड़क रहा है? बेचैनी हो रही है? खाली ट्विटर पर चीं-चीं कर रहे हैं। संजय ने खुद अपने इन सवालों का जवाब भी दिया। बोले- शायद तेजस्वी को सीबीआई, ईडी व इनकम टैक्स का डर समा गया है। दरअसल, अभी लालू प्रसाद व उनके परिवार की कई संपत्तियों का खुलासा होना बाकी है। इसलिए तेजस्वी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा- लोगों ने नीतीश कुमार के चेहरे पर महागठबंधन को जनादेश दिया था। नीतीश कुमार का चेहरा न होता, तो राजद का जो परिणाम 2010 में आया था, उससे भी खराब/नीचे आता।