पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्रशिक्षण से लौटे नौ प्रोबेशनर आईएएस की तैनाती

प्रशिक्षण से लौटे नौ प्रोबेशनर आईएएस की तैनाती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को प्रशिक्षण से लौटे अधिकारियों को विभिन्न जिलों में सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी के पद तैनात किया है। ये सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। तनय सुल्तानिया को पटना में सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा अभिलाषा शर्मा को नालंदा, तरनजोत सिंह को भागलपुर, आरिफ अहसन को पश्चिम चंपारण, विवेक रंजन मैत्रेय को दरभंगा, कुमार गौरव को मधुबनी, योगेश कुमार सागर को गया, विशाल राज को मुजफ्फरपुर और अनिल कुमार को पूर्णिया जिले में सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...