तेजस्वी बोले- संतोष सुमन को उम्मीदवार बना राजद ने निभाया अपना गठबंधन धर्म
पटना | बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद समर्थित सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीतेंगे। हमारे अध्यक्ष डाॅ. पूर्व ने प्रदेश स्तर पर पार्टी के लिए दशकों काम किया है तो सैयद मोहसिन का नालंदा जिले में राजद को मजबूत बनाने में अहम योगदान है। संतोष सुमन को उम्मीदवार बनवा कर राजद ने अपना गठबंधन धर्म निभाया है। लालू परिवार की सुरक्षा से संबंधित सवाल पर कहा- राज्य सरकार के गृह मंत्री को जवाब देना होगा कि सुरक्षा कैसे हटाई गई। एससी-एसटी एक्ट से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद गलत बोल रहे हैं। तेजस्वी ने कहा केंद्र सरकार और भाजपा बताए कि हर बलात्कार के मामले में बीजेपी नेता का ही नाम क्यों आ रहा है। हर मसले पर ट्वीट करने वाले पीएम यूपी और जम्मू कश्मीर के मसले पर चुप क्यों है।