दलित सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन आज
पटना | बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दलित सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को बापू सभागार में होगा। उद्घाटन लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार अग्रवाल व दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा समारोह में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा, सुशील कुमार मोदी भी शामिल होंगे।