भित्ति चित्र और लेजर शो का उद्घाटन 23 को
पटना | बाबू वीर कुंवर सिंह के 160वें विजयोत्सव पर 23 से 25 अप्रैल तक जगदीशपुर, भोजपुर और पटना में राजकीय समारोह होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताया कि विजयोत्सव के अंतिम दिन 25 अप्रैल को पटना के ज्ञान भवन में राष्ट्रीय सेमिनार होगा।