जदयू राज्य कार्यकारिणी से छोटू सिंह का इस्तीफा
पटना | नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने जदयू राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि छोटू ने जदयू से नाता नहीं तोड़ा है। छोटू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मेरी पूरी आस्था है। एक ही उम्मीदवार को बार-बार मौका दिए जाने से कार्यकर्ता निराश हो गए हैं। हालांकि, दोपहर बाद वे राज्यसभा में जदयू के नेता आरसीपी सिंह के साथ बरबीघा में जदयू के कार्यक्रम में शामिल हुए।