पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कौशल प्रतियोगिता में चयनित को 8 हजार से 1 लाख तक पुरस्कार

कौशल प्रतियोगिता में चयनित को 8 हजार से 1 लाख तक पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में पहली बार आयोजित कौशल प्रतियोगिता के लिए मधुबनी चित्रकला से लेकर मोबाइल रोबोटिक तक 27 ट्रेड शामिल किए गए हैं। 20 से 22 अप्रैल तक विभिन्न ट्रेड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 6-6 प्रतिभागी होंगे। इसमें चयनित दो-दो प्रतिभागियों को क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राज्य स्तर पर विभिन्न ट्रेड में पहला स्थान लाने वाले को 25 हजार, दूसरे स्थान वाले को 11 हजार और शेष चार प्रतिभागियों को 8-8 हजार रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता के लिए चयनित बिहार के प्रतिभागी को 51-51 हजार रुपए दिए जाएंगे। राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी करेंगे, जबकि 22 को समापन राज्यपाल सत्यपाल मलिक करेंगे।

खबरें और भी हैं...