पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कमेटी की अनुशंसा के बाद मिलेगी बीमार उद्योग को प्रोत्साहन राशि

कमेटी की अनुशंसा के बाद मिलेगी बीमार उद्योग को प्रोत्साहन राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | राज्य के बीमार उद्योगों को प्रोत्साहन राशि दी जाए या नहीं, इस पर निर्णय के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। सरकार इस कमेटी की अनुशंसा के बाद प्रोत्साहन संबंधी निर्णय लेगी। हालांकि, कमेटी राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के निर्णय के बाद इस मुद्दे पर विचार करेगी। कमेटी में विकास आयुक्त, प्रधान सचिव या सचिव वित्त, ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण, खान एवं भूतत्व, राजस्व एवं भूमि सुधार, पीएचईडी और वाणिज्य कर पदेन सदस्य बनाए गए हैं, जबकि प्रधान सचिव या सचिव उद्योग विभाग को कमेटी का संयोजक बनाया गया है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा कि बीमार उद्योगों के लिए एनसीएलटी के निर्णय पर राज्य सरकार का क्या रुख होगा, इस पर निर्णय लेने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। बिहार में भी कल्याणपुर सीमेंट के मामले पर एनसीएलटी नए प्रमोटर को प्रोत्साहन देने की अनुशंसा की है। अनुशंसा पर सरकार का क्या स्टैंड होगा यह मुख्य सचिव की अध्यक्षता के बाद निर्णय लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...