युवाओं की बदौलत ही आगे बढ़ सकता है कोई संगठन : आरसीपी सिंह
पटना | राज्यसभा में जदयू के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने में छात्र और युवाओं का सबसे अधिक महत्व होता है। छात्र जदयू परिवार मजबूत और संघर्षशील टीम के रूप में काम कर रहा है। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को मगध विश्वविद्यालय और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के जीते हुए प्रत्याशियों के सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि जदयू कभी जाति, क्षेत्र, भाषा की राजनीति नहीं करता है। इस अवसर पर विधान परिषद के सदस्य संजय गांधी, जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य और अनिल कुमार समेत छात्र जदयू के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।