शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में कार्यशाला
पटना|शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में निदेशिका मीरा सिन्हा की ओर से बच्चों के अभिभावकों के लिए वर्कशॉप हुई। इसमें चेन्नई स्थित वन्नेस विवि की फैकल्टी आद्या ने माता-पिता और बच्चों के बीच बनते बिगड़ते रिश्तों पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के युग में माता पिता अपने बच्चों की सभी जरूरतों को पूरी करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। बावजूद इसके बच्चे उनके मनोनुकूल न हों तो माता पिता खीज जाते हैं। उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी इसे दिखाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की निदेशिका और प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।