पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आर्यन्स ग्रुप का चौथा स्कॉलरशिप मेला 17 को बिहारशरीफ में

आर्यन्स ग्रुप का चौथा स्कॉलरशिप मेला 17 को बिहारशरीफ में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का चौथा और आखिरी स्कॉलरशिप मेला 17 अप्रैल को बिहारशरीफ में लगेगा। इससे पहले बेगूसराय में बिहार में छात्राओं के लिए बीएड, बीएससी एग्रीकल्चर और जीएनएम पसंदीदा विकल्प पर चर्चा की गई। आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रवृत्ति मेलाओं की शृंखला आयोजित कर रहा है। ग्रुप के अध्यक्ष अंशु कटारिया ने बताया कि इन शैक्षणिक कार्यक्रमों के पीछे छात्रों को उनके लिए उपलब्ध शैक्षणिक विकल्पों के साथ छात्रवृत्तियों से अवगत करना है।

इच्छुक छात्र www.aryans.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों का ब्योरा देते हुए संस्थान के जसविंदर ने आर्यन्स समूह द्वारा शुरू किए गए विकल्पों और नए पाठ्यक्रमों का उल्लेख किया। आर्यन्स समूह की छात्रवृत्ति योजनाओं, बिहार सरकार क्रेडिट कार्ड योजना, विशेष छात्रवृत्ति और एससी एसटी ओबीसी छात्रों के लिए उपलब्ध छूटों के बारे में जानकारी दी गई। काउंसिलिंग टीम की ऋचा शर्मा ने बताया कि बिहार के 1100 से अधिक स्टूडेंट्स ने पिछले पांच वर्षों में छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाया है।

खबरें और भी हैं...