पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • इस महीने विभाग देंगे रिपोर्ट, अगले माह नैक के लिए आवेदन देगा पीयू

इस महीने विभाग देंगे रिपोर्ट, अगले माह नैक के लिए आवेदन देगा पीयू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना विश्वविद्यालय में नए सत्र के शुरू होने से पहले नैक की ग्रेडिंग लेने की आंतरिक तैयारी पूरी करने की कवायद शुरू हुई है। पीयू प्रशासन नैक की ग्रेडिंग को लेकर काम तो पिछले साल से ही कर रहा है लेकिन अबतक सेल्फ स्टडी रिपोर्ट भी अंतिम रूप से तैयार नहीं हो सकी है। अब पीयू प्रशासन ने तय किया है कि हर हाल में मई तक सेल्फ स्टडी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को अप्रैल में अपनी पूरी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों हुई एक बैठक में कुलपति प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। मई में एसएसआर तैयार हो जाने के बाद पीयू प्रशासन नैक में आवेदन के लिए तैयार होगा।

छह माह से चल रहा प्रयास

पटना विवि की सेल्फ स्टडी रिपोर्ट तैयार करने की कवायद पिछले छह महीनों से जारी है। नवंबर में पीयू प्रशासन ने सभी विभागों और कॉलेजों को 15 नवंबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। लेकिन तकनीकी कमियों के कारण यह मामला लटकता गया। दिसंबर में परीक्षाएं और जनवरी में छात्रसंघ चुनाव के कारण मामला और धीमा हुआ। अब फाइनल परीक्षाएं धीरे-धीरे समाप्ति की ओर हैं तो पीयू प्रशासन ने एक बार फिर इस दिशा में कार्रवाई तेज की है।

तीन संस्थान बने हैं मुसीबत

पटना विवि की बेहतर ग्रेडिंग में अभी इसके ही तीन संस्थान बाधक हैं। डीडीई की मान्यता डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने छीन ली है तो पटना ट्रेनिंग कॉलेज और वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज पर एनसीटीई ने सख्ती कर दी है। हालांकि पीयू प्रशासन के राहत इसलिए है क्योंकि 10 कॉलेजों वाले पीयू प्रशासन में अभी दो कॉलेजों को नैक से ए ग्रेड मिला है। साथ ही पटना वीमेंस कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन को भी नैक ने ए ग्रेड दिया है।

आगे बढ़ने के लिए रैंकिंग जरूरी

पटना विश्वविद्यालय के पास 100 साल के इतिहास के अलावा जो कुछ था, समाप्त हो रहा है। आधुनिक पद्धति पर पीयू पिछड़ रहा है लेकिन कुछ प्रयास इसे दोबारा पटरी पर ला सकते हैं। इसमें नैक की ग्रेडिंग एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि नैक में रैंकिंग के लिए पटना विवि के आवेदन करने और रैंकिंग का काम पूरा हो जाने के बाद मिलने वाले ग्रेड पर संशय है। क्योंकि नैक की ग्रेडिंग के मानकों पर पीयू के खरा उतरने पर ही बेहतर ग्रेड मिलेंगे और तभी पीयू प्रशासन अपने अस्तित्व को बचाने में सफल हो सकेगा। हालांकि कुलपति प्रो. सिंह पटना विवि की ग्रेडिंग को लेकर निराश नहीं हैं। उनका कहना है कि हर मायने में हम खरा उतरेंगे। शिक्षकों की कमी थी, वो भी पूरी हो रही है।

खबरें और भी हैं...