पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हॉस्टल की छात्राएं परेशान, अबतक कोई कार्रवाई नहीं

हॉस्टल की छात्राएं परेशान, अबतक कोई कार्रवाई नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|जेडी वीमेंस कॉलेज के हॉस्टल में रहनेवाली छात्राएं महीनों से खाने से परेशान हैं। खाने में कभी बाल, तो कभी कीड़ा मिलता है। छात्राओं के लगातार विरोध जताने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं ने कई बार हॉस्टल इंचार्ज और केयरटेकर को भी अपनी समस्या बताई। लेकिन कोई असर नहीं हुआ है।

छात्राओं का कहना है कि समय पर फीस देने के बाद भी खाने में हरी सब्जी बहुत कम मिलती है। वहीं, प्राचार्या डॉ. शशि सिंह का कहना है कि हॉस्टल की कुछ छात्राओं की शिकायत पर कुक को नहीं बदला जाएगा। लेकिन छात्राएं प्राचार्या से लगातार कुक को बदलने की मांग कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में खाने के अलावा अन्य कोई समस्या नहीं है। हॉस्टल की एक छात्रा ने बताया कि एक हफ्ते पहले हमने प्राचार्या को लिखित आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्यादातर आलू ही खाने में मिलता हैै।

खबरें और भी हैं...