एक मई को प्रतिरोध मार्च निकालेगा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ
पटना| बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ 1 मई को अपनी विभिन्न मांगों लेकर राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालेगा। संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संघ कार्यालय, जमाल रोड में हुई। इसी बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय व महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समान कार्य के लिए समान वेतन को लागू नहीं करने से शिक्षकों में आक्रोश है। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के पद से हटाने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था तथा विद्यालयों में अनुशासन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। नियोजित शिक्षकों को सातवें वेतन का लाभ देने एवं वेतन निर्धारण की विसंगतियों के निराकरण और समय पर वेतन भुगतान संबंधी मांगों को लेकर 1 मई को हर जिले में प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।