उर्स पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ
पटना सिटी | बागमालू खां स्थित हजरत दाता कालूपीर के उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी। हजरत मौलाना साबिर अशरफी ने तकरीर से लोगों के दिलों को रोशन कर दिया। मौके पर एस. वसी अहमद, डाॅ. इकबाल अहमद, सुल्तान खां, मो. शकील, मो. अफजल हसन, मो. कलाम आदि शामिल हुए।