डाॅ. जाकिर हुसैन संस्थान में विदाई समारोह
पटना| डाॅ. जाकिर हुसैन संस्थान के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अंतिम सत्र के सीनियर्स का विदाई समारोह आयोजित किया। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम पेश किया गया। इस मौके पर संस्थापक महानिदेशक प्रो. उत्तम कुमार सिंह ने निवर्तमान छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया, मुंबई के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. एके नायक ने विद्यार्थियों से तकनीक के साथ खुद को अपग्रेड रखने की अपील की। मौके पर उप निदेशक प्रो. गणेश पांडेय, वरीय प्राध्यापिका प्रो. साधना झा, प्रो. सरिता कुमारी उपस्थित रहे।