होली मिशन में फ्री नामांकन
पटना| होली मिशन में 11वीं में मेधावी बच्चों का फ्री नामांकन लिया जा रहा है। 27 अप्रैल तक नामांकन लेने वाले 50 मेधावी विद्यार्थियों को नामांकन फीस नहीं देनी पड़ेगी। नामांकन प्री-बोर्ड मार्क्स के आधार पर होगा। 80 फीसदी से अधिक प्राप्तांक वाले बच्चों का सीधा नामांकन होगा। इससे कम अंक वालों को नामांकन परीक्षा से गुजरना होगा। यह परीक्षा 21 को होगा और 23 अप्रैल को रिजल्ट के बाद नामांकन लिया जा सकेगा।