टीपीएस में लगा रक्तदान शिविर
पटना|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को टीपीएस कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें डॉ. रामदास प्रसाद ने कहा कि आज जिस प्रकार से देश में धर्म और जातिवाद के नाम पर राजनीति हो रही है, यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। महावीर कैंसर संस्थान से आए डाॅ. एसके सिन्हा ने कहा कि जन्मदिन, विवाह, शादी की सालगिरह, जैसे विशेष कार्यक्रम में खुद से ब्लड बैंक में रक्तदान कर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर सकते हैं। 18 वर्ष के बाद हर युवा एवं युवती रक्तदान कर सकते हैं।