पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • वरीय व्याख्याता रवि रंजन को मिलेगा पटना हाईस्कूल के प्राचार्य का प्रभार

वरीय व्याख्याता रवि रंजन को मिलेगा पटना हाईस्कूल के प्राचार्य का प्रभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| प्लस टू भौतिकी के वरीय व्याख्याता रवि रंजन को पटना हाईस्कूल के प्राचार्य का प्रभार दिए जाने की संभावना है। शिक्षा विभाग को उनके वरीयतम व्याख्याता होने की सूचना दी जा चुकी है। यह जानकारी शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत जल्द ही पत्र से सबको सूचना दे दी जाएगी। दूसरी ओर जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने हेडमास्टरों के साथ बैठक की। उसमें उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुधार करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि बैठक में शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों काे समय का पालन करने के लिए कहा गया है। उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जरूरी सुझाव भी अमल में लाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...