बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ पुसू ने निकाला कैंडल मार्च
देश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ सोमवार को पटना विवि छात्रसंघ ने मगध महिला कॉलेज से करगिल चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पटना विवि छात्रसंघ के अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि कैंडल मार्च बलात्कारियों के खिलाफ एक संदेश है। अगर बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकना है तो समाज को शिक्षित और जागरूक होना पड़ेगा। उपाध्यक्ष योशिता पटवर्धन और कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध पर स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को फांसी जैसी सजा देनी चाहिए जिससे समाज में सख्त संदेश जाए। इस दौरान डॉ. प्रीती मिश्रा, संगीता, सिमरन, राधिका, प्रियंका, अदिति, अंजलि, प्रमितेश कुमार, गौतम कुमार, गौरव कुमार, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।