पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कैंप में छात्राओं को एचआईवी के प्रति किया जागरूक

कैंप में छात्राओं को एचआईवी के प्रति किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में चल रहे एनएसएस कैंप में सोमवार को एचआईवी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग के चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने छात्राओं को एचआईवी के लक्षण और बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि बिहार में आज से दस वर्ष पहले एचआईवी के कुल रोगियों में 15 से 20 प्रतिशत ही महिलाएं थी। लेकिन अभी यह आंकड़ा 40 प्रतिशत पर चला गया है। वहीं बिहार में 1 लाख 60 हजार के लगभग एचआईवी संक्रमित लोग हैं। इनमें से 90 हजार ही चिह्नित हो पाए हैं। डॉ. तेजस्वी ने बताया कि एचआईवी की जांच की व्यवस्था सुदूर क्षेत्रों में सब सेंटर लेवल तक की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...