पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पटना विवि छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। लेकिन कुछ छात्र संगठनों ने इस समारोह पर आपत्ति जताई है। इन संगठनों को पुसू अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ लेने पर ऐतराज है। इसी विरोध के कारण तब शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा भी हुआ। अब ये संगठन मंगलवार को पुसू के उन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे, जिन्होंने पीयू प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह का विरोध किया था।

इसको लेकर सोमवार को अलग अलग छात्र संगठनों की बैठक हुई जिसमें पुसू संयुक्त सचिव आजाद चांद, एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार, राज्य उपाध्यक्ष सुशील उमाराज, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब आलम, महासचिव पद के उम्मीदवार मनीष यादव, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात चंद्रवंशी, जनाधिकार छात्र परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीरज कुमार, पटना ट्रेनिंग कॉलेज के काउंसलर राज हिमांशु, आइसा के राज्याध्यक्ष मोख्तार, छात्र राजद के बेलाल खान, छात्र राकांपा के प्रदेश संयोजक अमित सरावगी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...