पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वर्ण व्यवसायी को नशा खिलाकर लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना से फारबिसगंज जाने के क्रम में शातिरों ने पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के आसपास फारबिसगंज के स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सोहन लाल नाहटा के पुत्र सौरभ नाहटा के साथ लूटपाट की। शातिरों ने नाहटा को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और कुछ कैश लूट लिया।

फतुहा पुलिस ने नाहटा को एनएमसीएच में एडमिट कराया है। थानेदार नसीम अहमद ने बताया कि लोगों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति नारायणा मोड़ के पास नशे की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वे गंभीर हैं और कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। थानेदार ने बताया कि नाहटा नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए हैं। इलाज के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

सूरत से पटना लौटे थे व्यवसायी

स्वर्ण व्यवसायी सूरत से फ्लाइट से रविवार की रात पटना लौटे थे। परिजनों ने बताया कि पटना से वे फारबिसगंज के लिए बस लेना चाहा लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एक कार रिजर्व की और उसी से घर के लिए निकल गए। मीठापुर छोड़ते हुए उन्होंने अपने घर पर आने की सूचना भी दी। लेकिन एक घंटे बाद ही उनका मोबाइल ऑफ आने लगा। इसके बाद नाहटा के परिजन पटना के लिए रवाना हो गए। नाहटा के पिता फारबिसगंज के वार्ड संख्या 5 सदर रोड निवासी जय शिखर ज्वेलर्स के संचालक हैं।

पुलिस को नाहटा के बयान का इंतजार ऐसी आशंका है कि जिस वाहन से नाहटा मीठापुर बस स्टैंड से फारविसगंज के लिए निकले थे उसी वाहन चालक का घटना में हाथ है। इस बावत फतुहा पुलिस ने जक्कनपुर थाने से भी बात की है। हालांकि थानेदार का कहना है पुलिस को नाहटा के बयान का इंतजार है। उन्होंने किस जगह से वाहन भाड़े पर लिया था इसकी जानकारी मिलने के बाद बहुत कुछ साफ हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...