पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ेंगे बिहटा व मनेर भी

गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे बिहटा व मनेर भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहटा और मनेरवासी भी सीधे गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगे। सासाराम- आरा फोरलेन हाइवे को सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे तक विस्तार करने का निर्णय कर लिया है। इससे बिहटा, मुस्तफापुर, माधोपुर, मनेर, सादिकपुर, गोरैया स्थान, ब्यापुर और शेरपुर के लोगों का भी पटना से सीधा फोरलेन कनेक्शन हो जाएगा।

दीघा से गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार रामजीचक, गोलापुर, शाहपुर होते हुए शेरपुर तक पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। ऐसे में आरा-सासाराम-पटना के इस नए एलाइनमेंट के तय होने से ग्रेटर पटना के पश्चिमी इलाके को एक नया मार्ग मिल जाएगा।

04 किलोमीटर है बिहटा एयरपोर्ट से बिहटा की दूरी

24 किलोमीटर हो जाएगी। आरा से बिहटा एयरपोर्ट की दूरी

21 किलोमीटर दूरी पड़ रही है पटना शहर से बिहटा एयरपोर्ट की

बिहटा एयरपोर्ट जाना होगा आसान

इस एलाइनमेंट से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर बिहटा एयरपोर्ट है। ऐसे में बिहटा एयरपोर्ट के चालू होते ही वहां तक पहुंचने का भी एक नया फोरलेन हाइवे विकसित हो जाएगा। बिहटा एयरपोर्ट से बिहटा की दूरी 4 किलोमीटर है। वहीं बिहटा से आरा की दूरी 20 किलोमीटर है। इस नाते आरा से बिहटा एयरपोर्ट की दूरी मात्र 24 किलोमीटर हो जाएगी। वहीं पटना शहर से बिहटा एयरपोर्ट की दूरी 21 किलोमीटर पड़ रही है। ऐसे में आरा या पटना दोनों जगह से बिहटा एयरपोर्ट तक जाना समान हो जाएगा।

आरा

सासाराम

भारतमाला परियोजना

143 किलोमीटर लंबे पटना-आरा-सासाराम हाइवे को भारतमाला परियोजना के तहत फोरलेन किया जा रहा है।

नरही

सोन पर प्रस्तावित पुल

पटना-आरा-सासाराम 143 किलोमीटर लंबे हाइवे को भारतमाला परियोजना के तहत फोरलेन किया जा रहा है। बेहतर आवागमन और महत्वपूर्ण आधारभूत क्षेत्र की क्षमता वृद्धि के लिए केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना की शुरुआत की है। इस परियोजना के तहत बिहार में 9 हाइवे परियोजनाएं चयनित की गई हैं, जिनमें पटना-आरा-सासाराम हाइवे भी शामिल है।

09 हाइवे परियोजनाएं चयनित की गई हैं बिहार में इस परियोजना के तहत

मनेर

लई

बिहटा एयरपोर्ट

बिहटा

बिहटा और मनेर के लोगों को भी गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ देने से उस पूरे इलाके के विकास का रास्ता खुल जाएगा। -नंदकिशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री

शेरपुर

आरा या पटना से बिहटा एयरपोर्ट तक जाना एकसमान हो जाएगा।

एलिवेटेड गंगा एक्सप्रेसवे

सोन नदी पर एक नया फोरलेन पुल

राज्य सरकार ने आरा शहर की घनी आबादी को देखते हुए सासाराम-आरा मार्ग से बाहर ही बाहर आरा-चंडी-कोईलवर होते सोन नदी पर एक नया फोरलेन पुल बनाने और फिर लई-बिहटा मार्ग का चौड़ीकरण करते हुए बिहटा तक नए एलाइनमेंट पर सड़क बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को देने की योजना बनाई है। इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई तो आरा से बिहटा एक नया मार्ग और कोईलवर में एक नया फोरलेन पुल बन जाएगा। पटना-आरा-बक्सर फोरलेन हाइवे के तहत पुराने कोईलवर पुल के बगल में पहले से ही फोरलेन पुल निर्माणाधीन है।

दीघा सेतु

खबरें और भी हैं...