जिला अदालतों में नई नियमावली से होगी बहाली
राज्य की जिला अदालतों में तृतीय व चतुर्थवर्गीय पदों पर पुरानी नियमावली के तहत हो रही बहाली प्रक्रिया को हाईकोर्ट ने निरस्त करते हुए नई नियमावली के तहत फिर से बहाली प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति राजीव राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ ने बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति की जनहित याचिका को निष्पादित करते हुए उक्त आदेश दिए।
कार्रवाई का ब्योरा मांगा : ध्वनि प्रदूषण के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अबतक की गई कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ ने समीर सिंह की जनहित याचिका को सुनते हुए उक्त आदेश दिए।
जेईई परीक्षा को सिर्फ ऑनलाइन लेने पर फैसला सुरक्षित
आईआईटी (जेईई) एडवांस परीक्षा को केवल ऑनलाइन लिए जाने की नीति को चुनौती देनेवाली याचिका की सुनवाई पूरी करते हुए न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह की एकलपीठ ने नरेंद्र प्रसाद की रिट याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया।