गर्मी में बढ़ जाती हैं अगलगी की घटनाएं
पटना | बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यासजी ने कहा कि गर्मी के दिनों में अगलगी की घटनाओं में काफी वृद्धि हो जाती है। इन घटनाओं को कम करने लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के मौके पर राजधानी की झुग्गी बस्तियों में कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शहरों में टोका फंसाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्यशाला को प्राधिकरण के सदस्य यूके मिश्रा, पीएन राय, एनडीएमए के सलाहकार अनुज तिवारी, इंटक के चंद्रप्रकाश सिंह, एसडीआरएफ के कमांडेंट केके झा, जीवन कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण की परियोजना पदाधिकारी मधुबाला ने किया।