गैंगरेप पीड़िता का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान
पटना |गैंगरेप की पीड़िता का मंगलवार को कोर्ट में आईपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इधर दो आरोपियों मोनू और बबुआ की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस रात भर खाक छानती रही। थानेदार रामशंकर सिंह ने कहा पुलिस को अब मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट का इंतजार है। गर्दनीबाग के अस्पताल में सोमवार को ही पीड़िता की जांच की गई थी। इससे पहले घटना के दिन देर रात में पीड़िता की जांच गार्डिनर अस्पताल में की गई थी। लेकिन आईजी के आदेश के बाद दुबारा पीड़िता की जांच मेडिकल बोर्ड कर रही है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट मिल जाने की संभावना है।