पटना| भारतीय रेलवे लेखा सेवा के अधिकारी आनंद कुमार को
पटना| भारतीय रेलवे लेखा सेवा के अधिकारी आनंद कुमार को भोपाल में आयोजित 63वें भारतीय रेल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रेल राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रेलमंत्री पीयूष गोयल व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आनंद कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लगभग 14 लाख पेंशनरों की पेंशन को शीघ्रता से संशोधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए आनंद कुमार को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। ज्ञात हो कि आनंद कुमार दिसंबर 2009 से 2014 तक पटना में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी भी रहे हैं।
आनंद कुमार।
लेखा सेवा के अधिकारी आनंद कुमार को मिला राष्ट्रीय रेल पुरस्कार