नाला उड़ाही कार्य की मांगी रिपोर्ट
पटना | शहर में चल रही नाला उड़ाही की स्थिति पर उपनगर आयुक्त ने रिपोर्ट मांगी है। चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे के अंदर कार्य की प्रगति की जानकारी मांगी गई है। 20 अप्रैल को मेयर सीता साहू ने सशक्त स्थायी समिति की 18वीं बैठक बुलाई है। बैठक में नाला उड़ाही पर विस्तार से चर्चा होगी। सफाई उपकरण और डिसिल्टिंग मशीन से चैंबरों की सफाई पर विस्तार से चर्चा होगी। अशोक नगर जीरो प्वाइंट पर बन रहे संप की वास्तविक स्थिति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।