पटना | बिहार स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए गिरे वोटों की गिनती का काम 19 अप्रैल से शुरू होगा। मंगलवार को यह जानकारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर कुमार आलोक ने दी। उन्होंने कहा कि मतगणना की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। गिनती का काम सीसीटीवी की निगरानी में होगा।