24 घंटे में टूटे पाइप को ठीक करने का निर्देश
पटना | नगर आयुक्त केशव रंजन ने मिलर हाईस्कूल के पास स्थित निगम की जलापूर्ति शाखा में विशेष बैठक की। इस दौरान दर्जनभर पार्षदों की उपस्थिति में पानी की किल्लत पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने 24 घंटे के अंदर सभी टूटी पाइपलाइन और जले मोटर को ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही 14 नई बोरिंग को जल्द से जल्द लगाने को कहा। बैठक में पार्षद कैलाश प्रसाद, इंद्रदीप चंद्रवंशी, पिंकी कुमारी, सतीश कुमार उपस्थित थे।