दो साल बाद पता चला प्रेमी पहले से शादीशुदा
पटना | दो साल तक प्यार के झांसे में युवक ने युवती को फंसाकर कर रखा। जब युवती ने शादी की बात की तो पता चला युवक पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। युवती ने उससे पीछा छुड़ाना चाहा तो युवक ने धमकाना शुरू कर दिया। अंत में उसने महिला थाने में शिकायत की। दोनों की काउंसलिंग की गई। लड़की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। युवक ने उसके ऑफिस में जाकर भी हंगामा किया। युवक सरकारी नौकरी करता है। महिला थानाध्यक्ष ने दोनों की बातें सुनीं और युवक से बाॅन्ड लिखवाया कि वो हर महीने लड़की को एक हजार रुपए देगा जबतक उसकी शादी नहीं हो जाती। साथ ही उसे कभी फोन या परेशान नहीं करेगा।