पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 150 पाउच देसी शराब के साथ धनरुआ का कारोबारी पटना जंक्शन गोलंबर से गिरफ्तार

150 पाउच देसी शराब के साथ धनरुआ का कारोबारी पटना जंक्शन गोलंबर से गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | धनरुआ के विकास कुमार को 150 पाउच शराब के साथ कोतवाली थाना पुलिस ने पटना जंक्शन गोलंबर के पास से मंगवार को गिरफ्तार कर लिया। महावीर मंदिर के पास उसकी हरकत को देखकर पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुला। विकास ने बताया कि झारखंड से एक व्यक्ति शराब लेकर पलामू एक्सप्रेस से पटना जंक्शन पहुंचा था। शराब लेकर आने वाला व्यक्ति वापस झारखंड लौट गया और शराब का थैला उसे दे दिया। कोतवाली थानेदार रामशंकर सिंह ने बताया कि विकास काफी दिनों से शराब का कारोबार कर रहा है।

खबरें और भी हैं...