पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2271 करोड़ से बनेंगी 2500 किमी सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि 2271 करोड़ की लागत से राज्य में 2500 किलोमीटर गांव की सड़कों को बनाया जाएगा। इसके लिए विश्व बैंक से करार किया गया है। इसमें विश्व बैंक 1593 करोड़ लोन देगा और 678 करोड़ राज्य सरकार अपने संसाधन से खर्च करेगी। उन्होंने मंगलवार को यहां विश्व बैंक संपोषित मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की लांचिंग कार्यशाला का उद‌्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने विशेषज्ञों से कहा कि उत्तर बिहार की बलुआही मिट्‌टी को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष आने वाली बाढ़ से बचाव वाली तकनीक से कम लागत में टिकाऊ सड़कों का निर्माण करावें। इससे राज्य के सभी बसावटों और टोलों में 12 महीने सड़क संपर्क बना रहेगा। कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव विनय कुमार, अपर सचिव संजय कुमार, इंजीनियर इन चीफ सुभाष चंद्र, विश्व बैंक के टास्क लीडर डाॅ. अशोक कुमार और विशेषज्ञों का दल के साथ कई इंजीनियर भी उपस्थित थे।

गांव की सड़कों को बनाने के लिए विश्व बैंक से करार

खबरें और भी हैं...