डिप्टी सीएम से मिले पटना विवि छात्रसंघ के पदाधिकारी, समस्याओं से अवगत कराया
पटना | पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने बुधवार को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विवि की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही कई मांगें भी की। इसमें विवि में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बहाली. इंटर की पढ़ाई फिर से शुरू करने, रिंग बस सेवा बहाल करने, बंद पड़े लैब, लेबोरेटरी चालू करने सहित हर साल जॉब फेयर की व्यवस्था करने, कॉलेजों में शौचालय, शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं को बहाल करने, कैंपस को सुरक्षित करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने जैसी मांगें रखीं। इसके अलावा जर्जर पड़े भवनों के जीर्णोद्धार, नियमित रूप से छात्रसंघ चुनाव, फ्लड लाइट्स की व्यवस्था करने की की मांग भी छात्रसंघ ने की। डिप्टी सीएम से मिलनेवालों में अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज, उपाध्यक्ष योशिता पटवर्धन, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार, काउंसलर कुमार सत्यम इत्यादि शामिल थे।