पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • परीक्षाफल गड़बड़ी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, मगध विवि पटना कार्यालय पर किया हंगामा

परीक्षाफल गड़बड़ी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, मगध विवि पटना कार्यालय पर किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगध विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय खंड एवं वोकेशनल परीक्षाफल में व्यापक पैमाने पर हुई गड़बड़ी के खिलाफ बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने मगध विवि पटना शाखा कार्यालय पर हंगामा किया और शाखा कार्यालय में चल रहे कामकाज को ठप्प करा दिया। मौके पर मौजूद शाखा कार्यालय के नोडल अफसर आरयू सिंह ने भी परीक्षाफल में गड़बड़ी की बात स्वीकार की।

एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार की मगध विवि के कुलसचिव शैलेश कुमार सिंह से फोन पर बात हुई। कुलसचिव ने परीक्षाफल गड़बड़ी पर 19 अप्रैल से कॉलेजों में आवेदन लेने एवं 15 दिनों बाद आवेदन कॉलेजों में जमा होने के बाद विवि मुख्यालय मंगाकर सुधार का भरोसा दिलाया। छात्र रिटोटलिंग की जगह रि चेकिंग की मांग कर रहे थे।

मांगें पूरी नहीं होने पर 24 को करेंगे राजभवन मार्च

छात्रों ने मगध विवि कुलपति के नाम से ज्ञापन नोडल अफसर को सौंपा। ज्ञापन में स्नातक द्वितीय खंड एवं वोकेशनल की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करा परीक्षाफल में सुधार करने, पूरे मसले के निष्पादन के बाद ही स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा प्रपत्र भराने, स्नातक तृतीय खंड, सत्र 2016-17 के परीक्षाफल में सुधार, पीजी तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल प्रकाशित करने एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। मांगों के पूरा नहीं होने पर पर 24 अप्रैल को राजभवन मार्च की भी चेतावनी छात्रों ने दी है। जबकि 20 अप्रैल को आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में सभी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की बैठक बुलाई गई है।

खबरें और भी हैं...