पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएलएड में नामांकन की प्रक्रिया 20 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्र 2018-20 के लिए डीएलएड कोर्स में नामांकन लेना है तो तैयार हो जाए। शिक्षा विभाग की ओर से डीएलएड में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने की सहमति दे दी गई है। राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय तथा प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को शिक्षा विभाग के निदेशक शोध एवं प्रशिक्षण विनोद कुमार सिंह ने पत्र लिखकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को ऑनलाइन नामांकन की छूट दी गई है। निर्देश में कहा गया है कि जो प्राचार्य ऑनलाइन नामांकन शुरू करना चाहते हैं वे ऑनलाइन नामांकन शुरू कर सकते हैं। तथा अभ्यर्थियों से नामांकन के लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन के लिए सभी आवेदनों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आरक्षण का भी पालन किया जाएगा। 8 जून से 26 जून की अवधि में कॉलेज में नामांकन के दौरान सीट की संख्या के अनुसार नामांकन सूची उसके बाद प्रतीक्षा सूची प्रकाशित कर नामांकन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...