प्राचार्या ने दी परिश्रम और धैर्य की सीख
पटना | कंकड़बाग स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्कूल का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल की प्राचार्या डॉ नीना कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को पढ़ लिखकर समाज और देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। सत्र 2017 18 में बेहतर परिणाम देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर छात्रों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।