हाईस्कूल होंगे मॉर्निंग, प्राचार्य लेंगे निर्णय
पटना | बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों को मॉर्निंग करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि स्कूल के प्राचार्य को यह निर्णय लेना है कि स्कूल सुबह में होगी या अपने तय समय पर। इस बावत कोई सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया है। जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि हाई स्कूल के प्राचार्य गर्मी को देखते हुए अपने स्तर से निर्णय लेते हुए अपने स्कूल को मॉर्निंग शिफ्ट में चला सकते हैं। लेकिन जल्द ही विभाग की ओर से बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में करने का निर्णय लिया जाएगा।