पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एबीवीपी ने जलाया कुलपति का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कॉलेज इकाई द्वारा बुधवार को अनुग्रह नारायण महाविद्यालय, पटना के गेट पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया। सत्र 2015-17 एवं 2016-18, पीजी प्रथम सेमेस्टर एवं थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने, यूजी प्रथम वर्ष एवं पीजी प्रथम सेमेस्टर के पंजीकरण में विलंब और सत्र 2015-18 यूजी द्वितीय वर्ष के प्रत्येक विषय में 50-100 छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुस्कान ठाकुर, आदित्य कुमार, राहुल सिंह, रजनीश मिश्रा, हेमंत कुमार, गौतम कुमार, प्रीतम विराट, वकील कुमार, शंभू सिंह, समृद्धि सिंह राठौर, आमना द्विवेदी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौके पर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...