आरक्षण पर भ्रम न फैलाएं केंद्रीय मंत्री: राजकां
पटना | राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिन्हा ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री भ्रम न फैलाएं। रामविलास पासवान का यह कहना कि गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए, हैरतअंगेज है। यह काम तो केंद्र को ही करना है और वे केंद्र सरकार में हैं, फिर किसके लिए यह बात कह रहे हैं। इसी तरह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आरक्षण के मुद्दे पर गलतबयानी कर रहे हैं।