पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एसबीआई के डिजिटल बैंकिंग सेंटर का पटना में उद‌्घाटन

एसबीआई के डिजिटल बैंकिंग सेंटर का पटना में उद‌्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग लेनदेन और निवेश में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने अन्य प्रमुख शहरों की तरह पटना में भी डिजिटल एवं निवेश सहायता केंद्र की शुरुआत कर दी है। पटना के गांधी मैदान स्थित मुख्य शाखा परिसर में एसबीआई ने ऐसे ही केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। मुख्य महाप्रबंधक संदीप तिवारी ने केंद्र का औपचारिक उद‌्घाटन किया। इस सहायता केंद्र पर कोई भी व्यक्ति अपना डिजिटल खाता खोल सकता है। एसबीआई लाइफ, म्यूचुअल फंड, आवास ऋण तथा निवेश संबंधी जानकारी मिलेगी। केंद्र प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहेगा। संदीप तिवारी ने कहा की एसबीआई की योनो एप के माध्यम नकदी छोड़कर सभी काम कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। मौके पर मुख्य महाप्रबंधक एवं एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक संजीव नौटियाल, महाप्रबंधक प्रदीप कुमार घोष, पटना अंचल के उप महाप्रबंधक (व्यवसाय एवं परिचालन) सुभाष जोनवाल, नेटवर्क 3 के महाप्रबंधक विजय सिंह नेगी, नेटवर्क 2 के महाप्रबंधक अमूल्य कुमार साहू समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...