पीएनबी ने मनाया 12वां स्थापना दिवस
पटना | पीएनबी अधिकारियों ने रक्तदान कर बैंक का 124वां स्थापना दिवस मनाया। 50 से अधिक बैंक अधिकारियों ने रक्तदान किया। कंकड़बाग स्थित जयप्रभा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन पीएनबी के बिहार झारखंड अंचल प्रबंध दिनेश कुमार पालीवाल ने किया। मौके पर पटना मंडल प्रमुक एके मिश्रा, आर केगयोर, आर महालिंगम के अलावे अखिल भारतीय पीएनबी अधिकारी संघ के पटना इकाई के अध्यक्ष ओम विभू और सचिव सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।