पटना सिटी में देर रात स्कूटी सवार की गोली मार हत्या
खाजेकलां थाना क्षेत्र के सूई की मसजिद मोहल्ला में शुक्रवार की रात बदमाशों ने स्कूटी सवार एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रात करीब दस तीन चार की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को घेर कर गोलियों से भून दिया। मृतक के सीने,पैर सहित शरीर के दूसरे हिस्सों में गोलियों के निशान है।
हत्या किए जाने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते व फायरिंग करते हुए फरार हुए हैं। ऐसा घटनास्थल पर लोगों का कहना है। कुछ दूर पैदल भागने के बाद दो अपराधी बाइक से भागे हैं। सूचना मिलने पर मौेके पर पहुंचे खाजेकलां के थानेदार सत्येंद्र कुमार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो मृतक की पहचान नहीं हुई है। उम्र करीब 35 साल है। स्थानीय लोगों के अनुसार मारा गया युवक इसी थाना क्षेत्र के सदरगली का निवासी सुधीर कुमार है। मारा गया युवक भाड़ा पर चारपहिया वाहन चलाने का कारोबार करता था।